Categories: News-Headlines

अमेरिका ने विदेशी कर्मचारियों के लिए H-1B कार्य वीजा के लिए रेंडम लॉटरी चयन का दूसरा दौर पूरा किया

अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों के लिए बहुप्रतीक्षित एच-1बी वर्क वीजा के लिए रेंडम लॉटरी चयन का दूसरा दौर पूरा हो गया है और सफल आवेदकों को सूचित कर दिया गया है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि उन्होंने आवश्यकतानुसार रेंडम तरीके से पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया है। पहली अक्टूबर से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए एच-1बी वीजा के लिए पात्र सभी सफल आवेदकों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

एच-1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसके माध्‍यम से अमेरिकी कंपनियां विदेशी कर्मचारियों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस तरह के वीजा पर निर्भर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.