श्रम मंत्रालय द्वारा जारी ताजा वार्षिक सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अनुसार पिछले वर्ष देश में बेरोजगारी की दर में काफी गिरावट आई है। इस दिशा में हरियाणा जैसे राज्यों ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में राष्ट्रीय औसत बेरोजगारी दर तीन दशमलव दो प्रतिशत रही। इस दौरान वर्ष 2022-23 की तुलना में पांच दशमलव एक प्रतिशत की गिरावट आई है।
हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ और मध्यप्रदेश में बेरोजगारी की दर में सबसे अधिक गिरावट आई है। हरियाणा में बेरोजगारी की दर 2022-23 की 9 दशमलव 2 प्रतिशत से घटकर 2023-24 में 3 दशमलव 4 प्रतिशत हो गई।
बेरोजगारी की दर में इस सुधार के बावजूद कुछ राज्यों में इसकी दर अधिक बनी हुई है। इस सूची में गोआ सबसे ऊपर है जहां बेरोजगारी दर 8 दशमलव 2 प्रतिशत है। इसके बाद केरल और नगालैंड का स्थान है। केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में बेरोजगारी की दर काफी अधिक यानी 11 दशमलव 9 प्रतिशत दर्ज की गई है।
देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य… Read More
भारत ने फ्रांस के हवाई अड्डों से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा… Read More
भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया है कि ऐसे समय में जब विश्व जटिल… Read More
सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment