Categories: News-Headlines

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 57.3 प्रतिशत मतदान दर्ज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 57.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान सफल और शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इन जिलों में बड़गाम, गांदरबल, पुंछ, राजौरी, रियासी और श्रीनगर शामिल हैं।

चुनाव आकड़ों के अनुसार श्री माता वैष्‍णों सीट पर अधिकतम 80.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं, सुरनकोट सीट पर 74.95 और पुंछ हवेली में 74.66 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिलों के मामले में, रियासी में सर्वाधिक 74.70 प्रतिशत और पुंछ में 73.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव इतिहास बना रहा है क्योंकि मतदाताओं ने हिंसा और बहिष्कार की जगह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को चुना है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग सहित मजबूत सुरक्षा उपाय किए गए थे। राजीव कुमार ने मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि दूसरे चरण का मतदान लोकतंत्र में उनके विश्वास का एक शानदार बयान है।

राज्‍य में शेष 40 सीटों के लिए तीसरे और अंत‍िम चरण में एक अक्‍तूबर को वोट डाले जाएंगे और आठ अक्‍तूबर को वोटों की गिनती होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

16 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

16 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.