स्वतंत्रता दिवस, 2022 के अवसर पर कुल 1,082 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। विस्तृत विवरण इस प्रकार है :
वीरता पदक
पदकों के नाम
प्रदान किए गए पदकों की संख्या
वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)
347
सेवा पदक
पदकों के नाम
प्रदान किए गए पदकों की संख्या
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम)
87
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम)
648
347 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश, 204 कर्मचारियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 80 कर्मचारियों को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए और 14 कर्मचारियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सीआरपीएफ से 109, जम्मू-कश्मीर पुलिस से 108, बीएसएफ से 19, महाराष्ट्र से 42, छत्तीसगढ़ से 15 और बाकी केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ से हैं।
पुरस्कार विजेताओं की सूची का विवरण नीचे दिया गया है :
क्र. सं.
विषय
व्यक्तियों की संख्या
सूची
1
वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)
347
सूची-I
2
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
87
सूची-II
3
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
648
सूची-III
4
पुलिसकर्मियों में पदक विजेताओं की राज्यवार/ बलवार सूची
सूची के अनुसार
सूची-IV