स्‍टार्टअप और फिनटेक कंपनियों से बात करके विनिमय संबंधी चिंताओं से अवगत कराए भारतीय रिज़र्व बैंकः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

स्‍टार्टअप और फिनटेक कंपनियों से बात करके विनिमय संबंधी चिंताओं से अवगत कराए भारतीय रिज़र्व बैंकः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक से अपील की है कि वह स्‍टार्टअप और फिनटेक कंपनियों के साथ मासिक बैठकें आयोजित कर उन्‍हें अपनी विनिमय संबंधी चिंताओं से अवगत करायें। करीब पचास स्‍टार्टअप और फिनटेक कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए कल वित्त मंत्री ने कहा कि वित्‍तीय सेवा क्षेत्र के लिए फिनटेक कंपनियों द्वारा नवीन समाधान आवश्‍यक है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कंपनियां विनिमय का सख्‍ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्‍तीय सेवा विभाग फिनटेक पारिस्थितिकी भागीदारों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करने के लिए विधिक प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर कार्यशाला का संचालन करें। उन्‍होंने फिनटेक नेताओं से सुविधापूर्वक व्‍यापार करने और उपभोक्‍ताओं के लिए आसान रहन-सहन के लिए सुझाव भी मांगे। भारतीय रिजर्व बैंक के उपप्रबंधक टी0 रविशंकर, भारतीय स्‍टेट बैंक के अध्‍यक्ष दिनेश खारा और एनपीसीआई, केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

यह बैठक आरबीआई के पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ कार्रवाई के सिलसिले में बुलाई गई, जिसने फिनटेक उद्योग में नियामक अनुपालन की ओर ध्‍यान आकर्षित किया है।

Related posts

Leave a Comment