Categories: News-Headlines

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग लिया

नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग ले रही है। यह उत्सव 3 से 10 जनवरी, 2024 तक चलेगा।

इस मेले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीपीआईआईटी के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है।

‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ का उद्घाटन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में 3 जनवरी 2024 को किया। [यहां और पढ़ें।]

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) विभिन्न अक्षय ऊर्जा संसाधनों विशेष रूप से सौर तथा पवन ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा (आरई) आधारित भंडारण प्रणाली, बिजली का व्यापार, अनुसंधान एवं विकास के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और आरई-संचालित इलेक्ट्रिक वाहन जैसे आरई-आधारित उत्पादों के प्रचार और विकास में लगी हुई है।

एसईसीएल कंपनी एमएनआरई की कई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसियों में से एक है। इस कंपनी के पास श्रेणी 1 पावर ट्रेडिंग लाइसेंस भी है और यह अपनी स्थापित परियोजनाओं से सौर/ पवन/ हाइब्रिड/ आरटीसी/ बीएसईएस बिजली के व्यापार के माध्यम से इस क्षेत्र में सक्रिय है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.