सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़पों के बाद भीषण संघर्ष जारी

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच झडपों के बाद भीषण संघर्ष की खबरें हैं। इससे देश में प्रस्‍तावित नागरिक शासन की स्‍थापना पर संकट गहरा गया है। राजधानी खारतूम में जारी सत्‍ता संघर्ष के कारण नागरिक सुरक्षित आश्रय स्‍थल तलाश रहे हैं। खारतूम हवाई अड्डे और पडोस के उत्‍तरी कोर्दोफन राज्‍य में तीन लोगों के मारे जाने और नौ के घायल होने की खबर है। सूडान में हाल के दिनों में सरकार और अर्द्धसैनिक बलों के बीच तनाव बढा है। देश में नागरिक सरकार की स्‍थापना को लेकर पिछले सप्‍ताह संघर्षरत गुटों और सैन्‍य सरकार के बीच समझौता वार्ता विफल हो गई थी।

Related posts

Leave a Comment