Categories: News-Headlines

सूडानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में तीन संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यकर्ताओं सहित 59 नागरिक मारे गए

सूडानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में तीन संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यकर्ताओं सहित 59 नागरिक मारे जा चुके हैं तथा करीब छह सौ घायल हुए हैं। अमरीका, चीन, रूस, मिस्र , सउदी अरब, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ ने संघर्ष को जल्‍दी समाप्‍त करने की अपील की है।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने सूडान में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि यह नियंत्रण कक्ष भारतीय नागरिकों को सूचनाएं और सहायता प्रदान करेगा। चौबीसों घंटे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर हैं- 1800 11 8797, 91-11-23012113, 91-11-23014104 और 91-11-23017905 ईमेल हैः situationroom@mea.gov.in

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.