Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस की साझेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस की साझेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज नई दिल्ली में भारत-रूस व्यापार संवाद में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में ये साझेदारी दुनिया के प्रमुख संबंधों में सबसे स्थिर है। विदेश मंत्री ने व्यापार असंतुलन को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस ने वर्ष 2025 से पहले 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इससे व्यापार असंतुलन बढा है।

इस अवसर पर रूस के उप-प्रधानमंत्री और व्‍यापार मंत्री डेनिस मंटुरोव ने कहा कि रूस भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस और यूरेशिया आर्थिक आयोग भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत बढने की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.