सीमा सुरक्षा बल का 57वां स्थापना दिवस आज

सीमा सुरक्षा बल आज 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। कल पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बंगलादेश से लगी सीमा पर सख्त निगरानी से पशु तस्करी में भारी कमी आई है। पंकज कुमार सिंह ने नई दिल्ली में बताया कि अधिकांश सीमावर्ती इलाकों में कंटीले तार लगा दिए गए हैं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण लगभग दस से बारह प्रतिशत क्षेत्र में बाड़ा नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने बताया कि पंजाब और जम्मू सीमा पर आने वाले ड्रोन विमान चिंता का कारण है। इस वर्ष 67 ऐसे विमान देखे गए हैं।

Related posts

Leave a Comment