साहित्य अकादमी ने इस वर्ष के लिए बाल साहित्य पुरस्कार के 22 विजेताओं और युवा पुरस्कार के 20 विजेताओं की घोषणा कर दी है। हिंदी भाषा श्रेणी में सूर्यनाथ सिंह को उनके लघुकथा संग्रह- ‘कौतुक ऐप’ के लिए और मराठी भाषा श्रेणी में एकनाथ आव्हाड ने ‘छंद देई आनंद’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार जीता है। विशाखा विश्वनाथ को ‘स्वत:ला स्वताविरुद्ध उभे करताना’ के लिए युवा पुरस्कार जीता है। बच्चों की लेखिका सुधा मूर्ति को उनके कथा-संग्रह ‘ग्रैंड पेरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार मिला है। ‘लॉर्ड्स ऑफ द डेक्कन: सदर्न इंडिया फ्रॉम चालुक्याज टू चोलाज’ के लिए अनिरुद्ध कनिसेट्टी को और ‘चांदपुर की चंदा’ उपन्यास के लिए अतुल कुमार राय को युवा पुरस्कार दिया गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...