साइप्रस के पूर्व विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स देश के नए राष्ट्रपति बनने वाले हैं। निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने कल के कडे मुकाबले में अनुभवी राजनयिक एंड्रियास मावरोयानीनिस को हराया। निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को लगभग 52 प्रतिशत वोट मिले, जबकि एंड्रियास मावरोयानीनिस को 48 प्रतिशत वोट मिले। मतदाताओं के मुख्य मुद्दों में आजीविका खर्च के संकट, अनियमित आव्रजन और तुर्किए के कब्जे वाले इस द्वीप के उत्तरी क्षेत्र से संबंधित साइप्रस का विवाद शामिल हैं। निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्हें सत्तारूढ डीसी पार्टी से निलंबित किया गया था। उन्होंने एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। पिछले सप्ताह मतदान के पहले दौर में उन्होंने 32 दशमलव शून्य चार प्रतिशत की बढत बनाई। उन्हें 2014 में सरकारी प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। 2018 में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया। निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को डेमोक्रेटिक पार्टी, मूवमेंट फॉर सोशल डेमोक्रेसी और डेमोक्रेटिक एलाइनमेंट का समर्थन हासिल है।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment