Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, आरजे और ब्रॉडकास्टिंग इको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से 26 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया है।

ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा; “विश्व रेडियो दिवस के विशेष अवसर पर सभी रेडियो श्रोताओं, आरजे और ब्रॉडकास्टिंग ईको-सिस्टम से जुड़े अन्य सभी लोगों को बधाई। रेडियो अभिनव कार्यक्रमों और मानव की रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के माध्यम से लोगों के जीवन को उज्जवल करता रहे।”

“आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को 26 तारीख को होने वाले 98वें #MannKiBaat कार्यक्रम की याद दिलाना चाहूंगा। उस कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करें। मायगव, नमो ऐप पर लिखें या 1800-11-7800 पर डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।”

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

21 minutes ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

21 minutes ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

21 minutes ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

21 minutes ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.