राष्ट्रीय स्तर का सरस आजीविका मेला-2023 आज हरियाणा के गुरुग्राम में शुरू होगा। गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित होने वाला 17 दिन का मेला 11 नवंबर तक जारी रहेगा। मेले में 28 राज्यों के स्व-सहायता समूहों की लगभग 800 महिलाएं देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों से हस्तशिल्प, हथकरघा और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों जैसे अपने विविध उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। मेले में प्रवेश नि:शुल्क होगा और लोग सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक मेले में आ सकते हैं। सरस मेला ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की एक पहल है। यह आयोजन ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को कौशल दिखाने, उत्पाद बेचने और संभावित व्यापारियों के साथ सम्पर्क बनाने में मदद करने का मंच प्रदान करता है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...