इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार देश में सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेही के साथ इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने की नीतियां बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकसभा में सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेट के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों के ऑनलाइन होने से बच्चों के प्रति साइबर अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साइबर क्षेत्र की कई बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 2019 में बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध के कुल 306 और 2020 में एक हजार 102 मामले दर्ज किए गए। अश्विनी वैष्णव ने सदन को सूचित किया कि केन्द्र सरकार ने बच्चों के खिलाफ अपराधों सहित साइबर अपराधों से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के परामर्श से कई उपाय किए हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...