उद्योग हितधारकों से प्राप्त मजबूत और उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।
अगस्त 2025 में आवेदन के हालिया आमंत्रण के दौरान एमएमएफ परिधान, एमएमएफ वस्त्र और तकनीकी वस्त्र क्षेत्र से 22 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सरकार संभावित निवेशकों को योजना से लाभ प्राप्त करने का एक और अवसर प्रदान कर रही है।
वस्त्र उद्योग की इस योजना के अंतर्गत और अधिक निवेश करने की इच्छा के आधार पर वस्त्र उद्योग के लिए पीएलआई योजना हेतु आवेदन विंडो पुनः खोली जा रही है। यह पीएलआई वस्त्र योजना के अंतर्गत देश में वस्त्र उत्पादों के विनिर्माण के कारण बढ़ते बाजार और उत्पन्न विश्वास का परिणाम है। आवेदन विंडो 24.09.2021 को अधिसूचित पीएलआई वस्त्र योजना और 28.12.2021 को जारी पीएलआई वस्त्र योजना दिशानिर्देशों में निर्धारित समान नियमों और शर्तों पर खोली जा रही है, जिन्हें समय-समय पर संशोधित किया गया है।
योजना के लिए आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2025 तक उसी ऑनलाइन पोर्टल पर खुली रहेगी, जिसका यूआरएल https://pli.texmin.gov.in/ है। आवेदन विंडो बंद होने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अब तक पीएलआई योजना के तहत 28,711 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ 74 भागीदार कंपनियों को लाभार्थियों के रूप में चुना गया है। ये निवेश एमएमएफ मूल्य श्रृंखला में सम्पूर्ण वस्त्र उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More
वाणिज्य विभाग ने 30 अप्रैल, 2026 को अधिसूचना संख्या 15/2026-27 जारी कर निर्यातित उत्पादों पर… Read More
केंद्र सरकार ने 1 मई 2026 से शुरू होने वाले अगले पखवाड़े के लिए डीजल… Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों… Read More
ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश… Read More
आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment