ऑनलाइन गेमिंग संवर्द्धन और विनियमन नियम, 2026 आज से लागू हो गए हैं। यह देश में तेज़ी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नए नियमों के अंतर्गत ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनमें वे खेल भी शामिल हैं जो संयोग, कौशल या दोनों के मिश्रण पर आधारित हैं। इन नियमों से खेलों के विज्ञापन और ऐसे प्लेटफार्मों से जुड़े वित्तीय लेनदेन पर भी रोक लगाई गई है। नियमों के उल्लंघन पर कारावास और जुर्माने सहित कठोर दंड दिए जा सकते हैं।
इन नियमों के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक एकीकृत नियामक के रूप में भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण की स्थापना की गई है। नियमों के अनुसार, कुछ श्रेणियों के खेलों के लिए पंजीकरण प्रणाली भी शुरू की गई है। शिकायत निवारण के लिए दो स्तरीय प्रणाली लागू की गई है, जिससे उपयोगकर्ता प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने कहा है कि इन नियमों का उद्देश्य एक सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह डिजिटल गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित मिशन प्रमुखों के सम्मेलन में सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री… Read More
वाणिज्य विभाग ने 30 अप्रैल, 2026 को अधिसूचना संख्या 15/2026-27 जारी कर निर्यातित उत्पादों पर… Read More
केंद्र सरकार ने 1 मई 2026 से शुरू होने वाले अगले पखवाड़े के लिए डीजल… Read More
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मतगणना केंद्रों में पर्यवेक्षकों के रूप में केंद्र सरकार के कर्मचारियों… Read More
आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति… Read More
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment