Categories: News-Headlines

सरकार ने मीडिया संस्‍थानों और सोशल मीडिया वेबसाइट को राम मंदिर कार्यक्रम से संबंधित झूठी, अपुष्‍ट और हेरफेर की गई सामग्री प्रकाशित ना करने की सलाह दी

सरकार ने मीडिया संस्‍थानों और सोशल मीडिया मंचो को राम मंदिर कार्यक्रम से संबंधित झूठी, अपुष्‍ट और हेरफेर की गई सामग्री प्रकाशित ना करने की सलाह दी है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा कि यह देखा गया है कि कुछ असत्यापित, उत्तेजक और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं, विशेषकर सोशल मीडिया पर, जो सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।

परामर्श में प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत भारतीय प्रेस परिषद द्वारा निर्धारित पत्रकारिता आचरण के मानदंडों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। समाचार पत्रों को ऐसे किसी भी समाचार, टिप्पणी या जानकारी को प्रस्तुत करने में उचित संयम और सावधानी बरतनी चाहिए जिनसे राज्य और समाज के सर्वोपरि हितों या व्यक्तियों के अधिकारों को नुकसान पहुंचने की संभावना हो।

मंत्रालय ने कहा है कि समाचार पत्रों, निजी उपग्रह टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया पर समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों को ऐसी किसी भी सामग्री के प्रकाशित या प्रसारण से बचना चाहिए जो फर्जी हो या देश में सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती हो।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

20 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

56 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.