सरकार ने प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए इस महीने खुदरा बाजार में एक लाख टन प्याज लाने का फैसला किया है। नई दिल्ली में एक समारोह में उपभोक्ता कार्य मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कीमतों पर नियत्रंण के लिए खुदरा बाजार में हस्तक्षेप करना अधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने देश में कुछ बाजारों की पहचान की है जहां प्याज की आपूर्ति की जाएगी।
सरकार ने प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए खुदरा बाजार में एक लाख टन प्याज लाने का फैसला किया