Categories: News-Headlines

सरकार ने गिग श्रमिकों से औपचारिक मान्यता और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लाभ प्राप्‍त करने के लिए ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने का आग्रह किया

गिग और प्लेटफ़ॉर्म अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, जिससे राइडशेयरिंग, डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और पेशेवर सेवाओं जैसे क्षेत्रों में नई नौकरियाँ मिल रही हैं। नीति आयोग का अनुमान है कि भारत में गिग अर्थव्यवस्था 2024-25 में 1 करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों को रोज़गार देगी। यह 2029-30 तक 2.35 करोड़ तक पहुँच जाएगी।

देश की अर्थव्यवस्था में गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के योगदान को स्‍वीकार करते हुए, केंद्रीय बजट 2025-26 की घोषणा में (i) ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्रमिकों का पंजीकरण, (ii) पहचान पत्र जारी करना, और (iii) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के अंतर्गत स्वास्थ्य देखभाल कवरेज के प्रावधान हैं।

एबी-पीएमजेएवाई स्वास्थ्य योजना भारत में 31,000 से अधिक सार्वजनिक और निजी पैनलबद्ध अस्पतालों में द्वितीयक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है।

इन बजट प्रावधानों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय शीघ्र ही योजना शुरू करने जा रहा है। पहले कदम के रूप में मंत्रालय प्लेटफॉर्म श्रमिकों से अनुरोध करता है कि वे ई-श्रम पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें जल्द से जल्द योजना के अंतर्गत लाभ दिए जाने पर विचार किया जा सके।

प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स को अपने साथ जुड़े प्लेटफॉर्म श्रमिकों के बीच भी इस जानकारी का प्रचार करना है और उनको ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने में सहायता प्रदान करना है।

प्लेटफॉर्म श्रमिक इस मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल का लिंक नीचे दिया गया है:

https://register.eshram.gov.in

Leave a Comment

Recent Posts

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत… Read More

26 minutes ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे चरण को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित… Read More

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दुष्‍कर्म पीड़ितों के 20 सप्ताह से अधिक के गर्भपात संबंधी कानून में संशोधन पर विचार करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 15 वर्षीय बालिका को 30 सप्‍ताह का गर्भ चिकित्‍सकीय रूप से हटाने… Read More

26 minutes ago

APEDA ने पीलीभीत में बासमती और जैविक प्रशिक्षण केंद्र के लिए 70 वर्ष के पट्टे समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत में बासमती चावल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम… Read More

4 hours ago

वित्त वर्ष 2026-27 में ₹51,383 करोड़ के निवेश से 62 जहाज़ों की योजना: सर्बानंद सोनोवाल

समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए, होर्मुज़ जलडमरूमध्य की स्थिति… Read More

8 hours ago

DRDO और भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक नौसेना की लघु दूरी की जहाज-रोधी मिसाइल का पहला सैल्वो लॉन्च किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.