सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं।

सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं।

सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 8 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। सरकार ने आज कहा कि वह पारदर्शिता सुनिश्चित करने और योजना में अधिक किसानों को जोड़ने के लिए किसानों के चेहरे की पहचान और आधार पहचान-आधारित ईकेवाईसी जैसी नई तकनीकों का उपयोग कर रही है।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री, कैलाश चौधरी ने कहा कि जब 2019 में प्रधानमंत्री द्वारा योजना शुरू की गई थी, तो लगभग 11 करोड़ लाभार्थियों को उनके खातों में पैसा मिला था। उन्होंने बताया कि ई केवाईसी और अन्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या घटकर आठ करोड़ 12 लाख रह गयी है।

अन्य पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले 9 वर्षों के दौरान किसानों को लगभग छह हजार चार सौ 15 करोड़ रुपये की 35 लाख कृषि मशीनें वितरित की हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने किसानों को राहत देते हुए ड्रोन से कीटनाशकों के इस्तेमाल की अनुमति दी है।

Related posts

Leave a Comment