समूचे उत्तर भारत में शीत लहर और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर अत्याधिक घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीत लहर के चपेट में है। आज सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा रहा। वायु गुणवत्ता भी अत्याधिक खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रिकॉर्ड किया गया। उत्तर रेलवे ने कोहरे के कारण 26 रेलगाड़ियों के विलम्ब से चलने की सूचना दी है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि जनवरी से मार्च महीने के दौरान उत्तर भारत में वर्षा सामान्य रहने की संभावना है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...