कृषि कानून निरस्त करने का विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में पेश किया जाएगा। शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि सरकार ने तीनों कृषि कानून रद्द करने का निर्णय लिया है।
यह विधेयक, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौते संबंधी कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण अधिनियम 2020; कृषि उत्पाद, व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सुविधा अधिनियम 2020; आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 को निरस्त करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन के लिए लाया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के समर्थन के लिए राज्यसभा में अपने सदस्यों को उपस्थित रहने के लिए पहले ही व्हिप जारी कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment