केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज यहां एक बैठक की, जिसमें स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष, नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमडीसी) के सीएमडी, मैगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) के सीएमडी तथा इस्पात मंत्रालय और खान मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में निम्नलिखित दो मुद्वों पर चर्चा की गई:
सेल द्वारा लौह अयस्क की बिक्री की स्थिति
इस्पात पीएसयू के गैर- कार्यरत पट्टों/खदानों की स्थिति
केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने कुछ खदानों के परिचालनगत न होने पर चिंता जताई और संबंधित सीपीएसई को इन गैर- कार्यरत पट्टों/खदानों में खनन परिचालन आरंभ करने के लिए रोडमैप को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। एसएचएम ने निर्देश दिया कि सीपीएसई को सरकारी दिशा-निर्देशों की वर्तमान संरचना के भीतर आवश्यक नियामकीय अनुपालनों में तेजी लानी चाहिए, जिससे कि पट्टों/खानों के समाप्त हो जाने से बचा जा सके। सीपीएसई को अति शीघ्रता से एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment