Categories: News-Headlines

सस्ता सोना खरीदने का मौका, सोमवार से खुलेगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना

भारत सरकार की 21 अक्टूबर, 2021 की अधिसूचना संख्या 4(5)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/2021 के अनुसार, निपटान तिथि 07 दिसंबर, 2021 के साथ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 (श्रृंखला VIII) 29 नवंबर – 3 दिसंबर, 2021 की अवधि के दौरान अभिदान के लिए खोले जाएंगे। अभिदान अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,791 (चार हजार सात सौ इक्यानवे रुपये मात्र) – प्रति ग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई द्वारा भी 26 नवंबर, 2021 को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया गया।

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से उन निवेशकों को निर्गम मूल्य से रु. 50 (पचास रुपये मात्र) प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय लिया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम से करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य रु. 4,741 (रुपये चार हजार सात सौ इकतालीस मात्र) प्रति ग्राम सोना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

14 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.