संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा। इस सत्र के दूसरे हिस्से में कुल सत्रह बैठकें आयोजित होंगी और सत्र अगले महीने की छह तारीख तक चलेगा। बजट सत्र एक महीने के लंबे अवकाश के बाद फिर से शुरू हो रहा है। इस दौरान संबंधित संसदीय स्थायी समितियों ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच की।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ था। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चला था और इस दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित हुई थी। पहले चरण में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद ज्ञापन और केंद्रीय बजट 2023-24 पर चर्चा हुई थी।

Related posts

Leave a Comment