संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा। यह सत्र इस महीने की 22 तारीख तक चलेगा। 19 दिन में 15 बैठके होंगी। संसद सत्र में कुल 21 विधेयक पेश किये जायेंगे।

सरकार ने सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलो के साथ कल सर्वदलीय बैठक की।

सत्र के पहले दिन कल तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर प्रश्‍न पूछने के आरोप के सिलसिले में आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। यह 17वीं लोकसभा का अंतिम पूर्णकालिक सत्र होगा।

Related posts

Leave a Comment