संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा और अगले महीने की 23 तारीख को संपन्न होगा। तीन कृषि कानून निरस्त करने का विधेयक सत्र के पहले दिन सदन में पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का विधेयक लोकसभा में पेश करेंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी। यह विधेयक किसान सशक्तिकरण और संरक्षण अधिनियम 2020, कृषि उ्त्पाद, व्यापार और वाणिज्य संवर्धन और सुविधा अधिनियम 2020, आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम 2020 को निरस्त करने और आवश्यक वस्तु अधिनयम 1955 में संशोधन के लिए लाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यों को संसद में उपस्थित रहने के लिए पहले ही व्हिप जारी कर दिया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...