संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कर्नल वैभव काले के निधन पर शोक जताया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने मंगलवार को भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र की ओर से गाजा में कार्यरत कर्नल वैभव अनिल काले के एक हमले में मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया। काले युद्धग्रस्त गाजा के रफह में संयुक्त राष्ट्र के उस वाहन में सवार थे जो हमले की चपेट में आ गया।

साल 2022 में भारतीय सेना से समय-पूर्व सेवानिवृत्ति लेने वाले कर्नल वैभव अनिल काले दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (डीएसएस) में सुरक्षा समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए थे। उन्होंने भारतीय सेना में 11 जम्मू-कश्मीर राइफल्स में सेवाएं दी थीं।

Related posts

Leave a Comment