संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान के बढ़ते हमलों के कारण अफगानिस्तान से भागने वाले नागरिकों के लिए पड़ोसी देशों से अपनी सीमाएं खुली रखने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र ने तालिबान के बढ़ते हमलों के कारण अफगानिस्तान से भागने वाले नागरिकों के लिए पड़ोसी देशों से अपनी सीमाएं खुली रखने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों से अपनी सीमाएं खुली रखने का आग्रह किया है़। तालिबान के बढ़ते हमलों के कारण जान बचाकर भागने वालों की संख्‍या बढ रही है। विश्व खाद्य संगठन ने मानवीय तबाही की चेतावनी देते हुए कहा है कि देश के हज़ारों विस्थापित काबुल पहुंच रहे हैं। सेव द चिल्ड्रन संस्था के अनुसार, हाल के दिनों में काबुल पहुंचने वालों में लगभग 72 हजार बच्चे शामिल हैं। काबुल में अधिकतर शरणार्थी सड़कों पर रात बिता रहे हैं। तालिबान ने कल देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया। तालिबानी उग्रवादियों ने पास के शहर लश्कर गाह पर भी कब्जा कर लिया है और अब अफगानिस्तान की लगभग एक तिहाई प्रांतीय राजधानियों पर उसका कब्जा हो चुका है।

Related posts

Leave a Comment