संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जेईई मेन जून 2022 आज से शुरू हो रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देश के 501 शहरों और देश के बाहर 22 शहरों में स्थित विभिन्न केन्द्रों में 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून को परीक्षा संचालित करेगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- सीयूईटी-अंडर ग्रैजुएट देश के 554 शहरों और बाहर के 13 शहरों में 15 जुलाई से संचालित करेगी। कम्प्यूटर आाधारित यह परीक्षा 15, 16, 19, 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त को होगी।
शिक्षाविद् डॉक्टर संत चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है। इस बार बड़ी संख्या में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इससे छात्रों को फायदा होगा।
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जो इस एग्जाम को कंडक्ट करने जा रही है देश के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा केन्द्र की घोषणा की गई है। यही नहीं छात्रों की सुविधा के लिए विदेश में भी अनेकों केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इससे छात्रों को एग्जाम देने में काफी सुविधा होगी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एक बहुत ही उच्च कोटि की संस्था है, जिन्होंने अपनी व्यवस्था के अनुसार छात्रों में सुविधा देने के लिए काफी प्रयत्न किया है। तिथि की घोषणा होते ही छात्रों ने अपना प्रिपरेशन और भी तेजी से प्रारंभ कर दिया है और हम समझते हैं कि इस एग्जाम से जो मेरिटोरियस स्टूडेंट्स हैं उन्हें ये मौका मिलेगा और ये सैंट्रलाइज एग्जामिनेशन होने से कहीं भी किसी के ऊपर उंगली नहीं उठाया जा सकता है।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment