श्रीलंका में स्थानीय शासन के लिए चुनाव इस वर्ष 25 अप्रैल को कराए जाएंगे। श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने बताया है कि संबंधित जिलों के निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों से अप्रैल महीने में चुनाव करवाने के लिए प्रबंध करने को कहा है क्योंकि यह चुनाव 9 मार्च को नहीं कराए जा सके। 340 स्थानीय परिषदों के पार्षद चुनने के लिए चुनाव पिछले वर्ष मार्च में स्थगित कर दिए गए थे। विपक्षी दल चुनाव स्थगित करने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ राजपक्ष के नेतृत्व में श्रीलंका पीपुल्स पार्टी चुनाव स्थगित करना चाहती थी क्योंकि इस पार्टी को पहले के चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...