श्रीलंका में वर्ष 2023 में पर्यटन के स्रोत बाजारों में भारत का नाम शीर्ष पर रहा। श्रीलंका में पिछले वर्ष 14 लाख 87 हजार पर्यटक आए, जिनमें बीस प्रतिशत भारत से थे। 2023 में श्रीलंका में कुल तीन लाख भारतीय पर्यटक पहुंचे। दूसरा स्थान रूस का रहा, जहां से एक लाख 97 हजार पर्यटक आए। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा अर्जित करने में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत और श्रीलंका के बीच विमान सेवाओं के मामले में भी वृद्धि हुई है।
श्रीलंका में वर्ष 2023 में पर्यटन के स्रोत बाजारों में भारत का नाम शीर्ष पर रहा