Categories: News-Headlines

श्रीलंका में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के पद संभालने के बाद कल होगी संसद की पहली बैठक

श्रीलंका में नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के पद संभालने के बाद बुधवार को संसद का पहला सत्र आहूत किया जाएगा। एक आधिकारिक आदेश में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

संसद सत्र के दौरान देश में सामाजिक अशांति को खत्म करने के लिए एक सप्ताह पहले लागू किए गए आपातकाल को मंजूरी दी जाएगी।

रानिल विक्रमसिंघे ने 17 जुलाई को देश में आपातकाल की घोषणा की थी, जब तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपनी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए श्रीलंका से भाग गए थे।

श्रीलंका में अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राजपक्षे के मालदीव और फिर सिंगापुर जाने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। राजपक्षे ने सिंगापुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।

संसद ने बुधवार को राजपक्षे के उत्तराधिकारी के तौर पर विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति नियुक्त किया। श्रीलंका में पिछले 44 वर्षों में पहली बार संसद ने सीधे तौर पर राष्ट्रपति का निर्वाचन किया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार 18 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार कर सर्वदलीय सरकार के गठन को लेकर भी बातचीत चल रही है।

गौरतलब है कि श्रीलंका मौजूदा समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.