श्रीलंका में राजधानी कोलंबो की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्ष, उनके बेटे और कई प्रमुख सहयोगियों के देश छोड़ने पर पाबंदी लगा दी है। देश में कई सप्ताह से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और आर्थिक संकट के बीच महिंदा राजपक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
श्रीलंका में रॉनिल विक्रमसिंघ ने नये प्रधानमंत्री का पदभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्ष ने कल कोलंबो में राष्ट्रपति भवन में यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रॉनिल विक्रमसिंघ को पद की शपथ दिलाई।
