श्रीलंका में चक्रवात दित्वा से स्थिति असमान्य हो गई है। श्रीलंका में इससे 69 लोगों की मृत्यु और 34 लोगों के लापता होने की खबर है। चक्रवात से दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कल सुबह चक्रवात के तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पहुंचने की आशंका है।
इस बीच भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन विषम परिस्थतियों में भारत, श्रीलंका के साथ खड़ा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जोरों पर है।
श्रीलंका में नदियों के बढ़ते लेवल और नए लैंड–स्लाइड के खतरों के चलते, रेस्क्यू टीमें समय के साथ दौड़ रही हैं। भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स, श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के साथ जुड़ के अब दूरदराज के इलाकों में फंसे परिवारों तक पहुंच पा रहे हैं। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत, भारत से आज सुबह और मेडिकल सप्लाईज़ पहुंची हैं और राहत फ्लाइट्स आने वाली हैं। डिजास्टर अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि केलानी और महावेली समेत बड़ी नदियाँ बाढ़–अलर्ट स्टेज पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने बेघर परिवारों के लिए 266 शेल्टर खोले हैं, 47 पुलिस डिवीजन हॉटलाइन एक्टिवेट की हैं और लोगों से अपील की है कि खराब मौसम जारी रहने पर बाढ़, लैंड–स्लाइड और पेड़ों के गिरने की चेतावनियों के प्रति अलर्ट रहें।
वहीं मौसम विभाग ने पुद्दुचेरी, आंध्र प्रदेश और कराइकल में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment