श्रीलंका के लेखक सेहान करुनाटिलका ने 2022 का बुकर पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास द सेवन मून्स और माली अलमीडा के लिए दिया गया है। पचास हजार पाउंड का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें सोमवार को लंदन में एक समारोह में प्रदान किया गया। 47 वर्षीय करुनाटिलका श्रीलंका के दूसरे साहित्यकार हैं, जिन्हें बुकर पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले वर्ष 1992 में माइकल ओन्डाट्से को यह पुरस्कार उनकी रचना- द इंग्लिश पेशेंट के लिए दिया गया।
पुरस्कार विजेता का चयन करने वाली टीम के अध्यक्ष नील मेकग्रेगर ने द सेवन मून्स और माली अलमीडा में एक फोटोग्राफर की कहानी को प्रस्तुत करने की करुनाटिलका की तकनीकों की प्रशंसा की।
बुकर पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार हर वर्ष ब्रिटेन और आयरलैंड में प्रकाशित अंग्रेजी की पुस्तक के लिए दिया जाता है।