श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा

श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा

आज छठ का आखिरी दिन है। श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना 36 घंटे लंबा व्रत तोड़ा।

उगते सूर्य की आराधना के लिए हाथों में प्रसाद और अर्थ लिए हुए पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु ठंडे पानी के बीच भगवान सूर्य का इंतजार करते रहें। इस दौरान पारंपरिक भोजपुरी और मैथिली छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कल शाम की तरह आज सुबह भी हजारों छठ व्रती प्रदेश भर की नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा हुए और उगते सूर्य की आराधना की। खास तौर पर पूर्वांचल के इलाकों में यह त्यौहार भव्य तरीके से मनाया गया आज सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिनों तक चलने वाले इस महाव्रत का समापन हुआ। कल शाम भी अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों की भारी भीड़ घाटों पर मौजूद थी।

Related posts

Leave a Comment