शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पारुपल्ली कश्यप कल ताइवान में ताइपे ओपन-2023 बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में खेलेंगे। विश्व नंबर 9 और मलेशिया मास्टर्स चैंपियन प्रणय ताइपे के लिन यू सिएन से और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारुपल्ली कश्यप पहले दौर में जर्मनी के सैमुअल हिसियाओ से भिड़ेंगे।महिला एकल में, पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल की गैरमौजूदगी में भारत की ओर से आकर्षी कश्यप, तान्या हेमंत, गड्डे रुथविका शिवानी चुनौती पेश करेंगी।टूर्नामेंट के पहले दिन आज, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण प्रसाद गरगा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी अमेरिका के विंसन चिउ और जोशुआ युआन से हार गई।महिला युगल में भारत की एकमात्र चुनौती, रुतपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा भी चेंग यू पेई और सुन वेन पेई की स्थानीय जोड़ी के खिलाफ मैच हारकर बाहर हो गईं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...