शारजाह में अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला बांग्‍लादेश से

एसीसी अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के स‍ेमीफाइनल में आज शारजाह में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह ग्‍यारह बजे से शुरू होगा।

आज दूसरे सेमीफाइनल में दुबई में पाकिस्‍तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। यह मैच भी ग्‍यारह बजे से शुरू होगा।

भारत दो जीत और एक हार के साथ ग्रुप ए दूसरे स्‍थान पर है।

Related posts

Leave a Comment