संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा काम्बोज ने कहा है कि शांति, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कल न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की शिक्षा ने संघर्ष के समाधान के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रभावित किया है। अल्प विकसित और विकासशील देशों के लिए भारत के योगदान के बारे में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन देशों में चालीस अरब डॉलर की भारत की विकास परियोजनाओं से मानव केन्द्रित विश्व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। उन्होंने शांति के बारे में प्रधानमंत्री के बयान का उल्लेख किया और कहा कि यह महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की शिक्षाओं से प्रेरित है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...