Categories: News-Headlines

वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में इस वर्ष 96 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, जो पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक संख्या है

वैष्‍णों देवी की पवित्र गुफा का दर्शन करने के लिए इस वर्ष 96 लाख तीर्थयात्री पहुंचे। वर्ष 2012 के बाद वैष्‍णों देवी के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की ये सर्वाधिक संख्‍या है। 2012 में करीब एक करोड़ चार लाख लोग पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। हाल ही में शुरू की गई स्‍काईवॉक भीड़ को व्‍यवस्थित करने में काफी मददगार साबित हो रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में माता वैष्‍णों देवी भवन और दुर्गा भवन में अनेक सुविधाएं शुरू की गई हैं। वैष्‍णों देवी भवन से भैरो मंदिर के बीच रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत महसूस हो रही है। हालांकि माता वैष्‍णों देवी श्राइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 250 करोड रुपये की रोपवे परियोजना को मंजूरी मिलने से कटरा के स्‍थानीय लोग कुछ निराश हैं। इस परियोजना के विरोध में कल कटरा के लोगों ने बंद का आह्वान किया था। उनका कहना है कि ऐसा होने से यात्रा से जुड़े बहुत से लोगों का रोजगार छिन जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.