Categories: News-Headlines

वैश्विक नेताओं ने गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने और अमरीकी नेतृत्व वाले शांति प्रस्ताव पर विचार करने के हमास के फैसले का स्वागत किया

विश्व नेताओं ने आज गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा करने के हमास के फैसले और अमरीका के नेतृत्व वाले शांति प्रस्ताव पर अमल करने की उसकी इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने इसे मौजूदा संघर्ष में संभावित मोड़ के रूप में देखा। यह घोषणा अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए सिरे से किए गए कूटनीतिक प्रयासों के बाद आई है।

अमरीका के राष्‍ट्रपति ने इस सप्ताह की शुरुआत में इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष के मुद्दे को सुलझाने के उद्देश्य से एक 20-सूत्रीय शांति योजना का प्रस्‍ताव किया था। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमास के इस कदम को संघर्ष समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने अमरीकी पहल के प्रति समर्थन व्यक्त किया और युद्धविराम को सार्थक बनाने, बंधकों की वापसी सुनिश्चित करने और गाजा में नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए योजना के कार्यान्वयन के महत्व पर बल दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और इस बात पर प्रकाश डाला कि युद्धविराम और बंधकों की रिहाई की शर्तें अब पहुँच में हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी इस घटनाक्रम का स्वागत किया और हमास से समझौते को पूरी तरह से लागू करने का आह्वान किया। उधर, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हमास की घोषणा को एक सकारात्मक कदम बताया और इससे उत्पन्न अवसर का लाभ उठाने के महत्व पर बल दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.