रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नयी दिल्ली में वीर गाथा- द्वितीय के 25 विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रत्येक विजेता को दस हजार रूपये, एक पदक और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राजनाथ सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका साहस सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी न केवल खुद को नयी और बेहतर दिशा देगी बल्कि समाज और राष्ट्र को भी रास्ता दिखायेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह की कलाओं से विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ साहस और नैतिक मूल्यों का भी समावेश होगा। उन्होंने प्रतिस्पर्धा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रविष्टियों की संख्या 19 लाख के पार हो गयी जबकि पिछले वर्ष यह आठ लाख थी। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और रक्षा राज्य मत्री अजय भट्ट भी समारोह में मौजूद थे।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...