विश्‍व बैंक, गुजरात में स्‍वास्‍थ्‍य उपलब्धियों से जुडे प्रणाली सुधार प्रयासों की श्रेष्‍ठ-जी परियोजना के लिए 35 करोड डॉलर की सहायता देगा

विश्‍व बैंक, गुजरात में स्‍वास्‍थ्‍य उपलब्धियों से जुडे प्रणाली सुधार प्रयासों की श्रेष्‍ठ-जी परियोजना के लिए 35 करोड डॉलर की सहायता देगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रेष्‍ठ-जी परियोजना पर कुल 50 करोड डॉलर की लागत आएगी, जिसमें से 35 करोड डॉलर विश्‍व बैंक देगा। इस परियोजना के जरिये राज्‍य की मुख्‍य स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रणालियों में सुधार और बदलाव किये जाएंगे।

एक विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत लडकियों के लिए प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सेवाओं के विस्‍तार और रोग निगरानी प्रणाली की क्षमता बढाने, गुणवत्‍ता सुधारने और समानता लाने के चार क्षेत्रों पर मुख्‍य रूप से ध्‍यान दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment