विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने वैश्विक वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात दो गुना किया

विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने वैश्विक वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात दो गुना किया

भारत ने वैश्विक वाणिज्यिक सेवाओं का निर्यात दो गुना कर दिया है। 2005 में यह निर्यात दो प्रतिशत था, जो कि 2022 में बढ़कर चार दशमलव चार प्रतिशत हो गया है। विश्‍व व्‍यापार संगठन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट का शीर्षक है- विकास के लिए सेवाओं में व्‍यापार। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किए में सीमा पार सेवाओं के निर्यात से प्रत्‍यक्ष रूप से जुड़ी नौकरियां कुल सेवा क्षेत्र की नौकरियों से दस प्रतिशत अधिक हैं। रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन और अमरीका जैसे विकसित देशों के रोगी और बंगलादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे विकासशील देशों के मरीज भी कम लागत तथा उच्‍च गुणवत्‍ता के उपचार के लिए भारत आना पसंद करते हैं।

Related posts

Leave a Comment