विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की रैंकिंग में भारत शीर्ष पर पहुंचा

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की रैंकिंग में भारत शीर्ष पर पहुंचा

भारत कल दक्षिण कोरिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। कल संपन्न विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में यह भारत की दूसरी जीत थी।

केपटाउन में दक्षिण कोरिया को सात विकेट से हराकर भारत ने 12 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किये जिस कारण भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंचा। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला कल 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

इससे पहले सेंचुरीयन में मिली हार के कारण भारत 6ठे स्थान पर चला गया था लेकिन कल की जीत ने उसे फिर से रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचाया। मौजूदा रैंकिंग के अनुसार दक्षिण अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment