विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह बैंकॉक में 19वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में वर्चुअली शामिल हुए

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह बैंकॉक में 19वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में वर्चुअली शामिल हुए

विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह आज बैंकॉक में 19वीं बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। बैठक की मेजबानी थाईलैंड ने की। इस दौरान छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत करने के लिए कोर बिम्सटेक कार्य तंत्र, क्षेत्रीय बिम्सटेक और बिम्सटेक के बाहरी संबंधों के लिए प्रक्रिया के नियमों सहित कई दस्तावेजों को मंजूरी दी गई। बैठक में भारत में मौसम और जलवायु के लिए बिम्सटेक केंद्र की स्थापना के लिए समझौते के मसौदे को भी मंजूरी दी गई।

इसके अलावा बिम्सटेक बैंकाक विजन 2030 को भी मंजूरी दी गई। इसे छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment