विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर की दो दिन की रूस यात्रा आज से शुरू

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर की दो दिन की रूस यात्रा आज से शुरू हो रही है। वे दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय नियमित संवाद के तहत रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव से बातचीत करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों तथा विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श होगा। डॉक्टर जयशंकर रूसी परिसंघ के उप-प्रधानमंत्री तथा व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मांटूरोव से भी मिलेंगे।

Related posts

Leave a Comment