विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि इजराइल के चैम्बर ऑफ कॉमर्स और नवाचार पारिस्थितिकी संस्था के साथ उनकी उपयोगी बातचीत हुई है। ट्वीट के जरिए डॉ. जयशंकर ने भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत बनाने में दिलचस्पी लेने के लिए इजराइल की सराहना की है।
महामारी के बाद डिजिटल, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनो दोशों की प्राथमिकताएं रही हैं। उन्होंने इजरायल के कारोबारियों को भारतीय अवसरों की ओर अधिक ध्यान देने और व्यापार को सुगम बनाने की नीतियों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपनी यात्रा के दौरान डॉ. जयशंकर में इजराइल में रह रहे भारतीय यहूदी समुदाय के लोगों से भी भेंट की। उन्होंने भारत-इजराइल संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय यहूदी समुदाय के अहम योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय यहूदी समुदाय आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में सहयोग करेगा। डॉक्टर जयशंकर ने येरूशलम में तालपियोट स्थित भारतीय स्मारक जाकर पहले विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment